Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले संजय राउत, हिंसा के लिए दिल्ली जिम्मेदार

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बोले संजय राउत, हिंसा के लिए दिल्ली जिम्मेदार

देहरादून: जेल से बाहर आने के बाद से ठाकरे गुट के नेता संजय राउत केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बार उन्होंने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीमा पर हिंसा की घटनाएं दिल्ली के समर्थन के बिना नहीं हो सकती हैं।

राउत ने ‘उठो मराठा उठो’ के लगाए नारे
राउत ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मराठी लोगों और वाहनों पर  दिल्ली के समर्थन के बिना बेलगावी में हमला नहीं किया जा सकता है। महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। मराठी स्वाभिमान की रीढ़ तोड़कर उसे खत्म करने का खेल शुरू हो गया है। बेलगावी में हुआ हमला उसी साजिश का हिस्सा है। उठो मराठा उठो! 

बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें: राउत
पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करें। उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में बेलगावी जाने के लिए तैयार हैं। राकांपा शिवसेना (यूबीटी) की सहयोगी है और शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह के बाद इस साल जून में उनकी सरकार गिरने से पहले कांग्रेस के साथ दोनों दल महाराष्ट्र में सत्ता में थे। शिंदे ने बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से सरकार बनाई।

राउत ने सीएम शिंदे पर बोला हमला
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कहते हैं कि उन्होंने एक क्रांति पैदा की है।  यह किस तरह की क्रांति है, इसे इस बात से देखा जा सकता है कि इन हमलों का मुकाबला करने के लिए राज्य किस तरह कमजोर दिख रहा है। 
उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने यह कहकर शिवसेना छोड़ी कि उनमें स्वाभिमान है, उन्होंने अब चुप रहने का फैसला किया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments