Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्यटन मंत्रालय ने एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यशाला का...

पर्यटन मंत्रालय ने एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यशाला का किया आयोजन

देहरादून: बुधवार को पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छ भारत स्वच्छ पर्यटन के अंतर्गत एनसीसी कैडेट व छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया I इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए स्वच्छता की वीडियो, नुक्कड़ नाटक तथा स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन भी किया गया। विद्यालय के एनसीपी कैडेट व छात्र-छात्राओं ने अपने गायन, भाषण व नृत्य के के माध्यम से बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

स्वच्छता विशेषज्ञ डॉ. पवन गुप्ता ने स्वच्छता के साथ पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए व पर्यावरण को स्वच्छ रखते हुए भावी पीढ़ियों को कैसे स्वस्थ धरती सौपें, इन विषयों पर विचार प्रस्तुत किया गया। आर डी रैगर ने स्वच्छता को जीवन में कैसे व्यवहार में लाए इस पर अपने विचार दिए। सुनील चौबे, धर्मेंद्र सिंह व ले. फिरोज अहमद ने अपने व्याख्यान में पुनीत सागर योजना के माध्यम से नदियों व अन्य पर्यटक स्थलों को किस प्रकार स्वच्छ रखा जाए के बारे में समझाया गया।
कार्यक्रम में छात्रों को पर्यटन मंत्रालय द्वारा पुरस्कार व जलपान करवाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षा डा पवन गुप्ता (नोडल अधिकारी), भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान द्वारा की गई।
कार्यक्रम का संचालन छाया त्रिपाठी ने किया, इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments