Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वच्छता सर्वेक्षण में प्रावधान, कर्मचारियों को वर्दी और आईडी के साथ उपलब्ध...

स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रावधान, कर्मचारियों को वर्दी और आईडी के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे ऑनलाइन कोर्सेज

देहरादून: प्रदेश के निगम-निकायों में कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को निकायों से वर्दी और आईडी दी जाएगी। साथ ही शहरी विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन कोर्सेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे I

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत इस बार 7500 के बजाए 9500 अंकों के आधार पर निगम-निकायों का मूल्यांकन होगा। इसी आधार पर देशभर में स्वच्छता रैंकिंग जारी की जाएगी।

स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में अपर निदेशक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सभी निकायों में कूड़ा एकत्र करने वालों (वेस्ट पिकर) को वर्दी और आईडी देनी होगी। इसके लिए सर्वेक्षण में अलग से अंक मिलेंगे। इसके अलावा तमाम ऐसे रेड स्पॉट (खुले में पेशाब करने की जगह) हैं, जो गंदगी का सबब रहे हैं। इन जगहों को भी हटाने की प्रक्रिया चलाई जाएगी। उनकी जगह शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए अलग से अंक मिलेंगे।

ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स की व्यवस्था

अब सभी निगमों, निकायों के कर्मचारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स होगा। इस डिजिटल ट्रेनिंग में शहरी विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कोर्सेज किये जा सकती है। इस ट्रेनिंग के लिए भी अलग से निकायों को अंक मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments