Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने किया राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास...

सीएम धामी ने किया राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून: सीएम धामी ने विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान 242 करोड़ की लागत के इन्दिरा मार्केट रिडेवलपमेंट का शिलान्यास भी किया गया I

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को इन्दिरा मार्केट, देहरादून के निकट विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अन्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें लगभग 257 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लगभग 7 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, ये सभी योजनाएं तय सीमा के अन्दर पूर्ण की जायेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। जिन कार्यदाई संस्थाओं द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही दिखाई गई है, उन पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किये जाएं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य किये जाएं।

सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास विहीनों को आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा रोडमैप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सभी के सहयोग से उत्तराखण्ड को श्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा।

इस दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि जिन योजनाओं का आज लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन योजनाओं से आम जन को काफी सुविधाएं होंगी। इन्दिरा मार्केट रिडेवलपमेंट होने से एक बड़ी समस्या का समाधान होगा। इसके तहत 581 दुकानें एवं 56 कियोस्क बनेंगे। 1050 वाहनों की क्षमता की पार्किंग भी बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

साथ ही राजपुर विधायक खजानदास ने उनकी विधानसभा के लिए बड़ी सौगातें देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट होने से एक बड़ी समस्या का समाधान होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल गोयल, विश्वास डाबर, पुनीत मित्तल, जिलाधिकारी सोनिका एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments