Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्राभिषेक कर राष्ट्रपति ने की दिन की शुरुआत, दून विश्वविद्यालय में 669...

रुद्राभिषेक कर राष्ट्रपति ने की दिन की शुरुआत, दून विश्वविद्यालय में 669 विद्यार्थियों को प्रदान करेंगी डिग्री

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक कर अपने दिन की शुरुआत की । उन्होंने साथ ही राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया।

पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 97वां आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होनी मसूरी पहुंचीं। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे। 

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दून विश्वविद्यालय में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर समारोह का आयोजन किया गया है I कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति डिग्री प्रदान करेंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई हैं। साथ ही बृहस्पतिवार को कई बार कार्यक्रमों की रिहर्सल भी की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments