Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमॉर्निंग वाक के दौरान सीएम धामी ने जनता से लिया फीडबैक

मॉर्निंग वाक के दौरान सीएम धामी ने जनता से लिया फीडबैक

सरकार द्वारा खिलाडियों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मॉर्निंग वाक के रूटीन के पक्के है I इसलिए कड़ाके की ठण्ड में भी वह मॉर्निंग वाक करने निकल पड़े I इस दौरान उन्होंने रास्ते में लोगों से बातचीत करते हुए विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया I

मॉर्निंग वाक करते हुए सीएम धामी अंबेडकर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने राज्य में हो रहे विकास कार्यों का लोगों से फीडबैक लिया I फुटबॉल कोच देवेंद्र बिस्ट ने बताया कि सीएम धामी ने अंबेडकर स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से काफी देर तक खेल के विषयों पर बात की। साथ ही सभी खिलाड़ियों से काफी देर तक खेल मुद्दे पर बातचीत भी की। इस दौरान सीएम धामी ग्राउंड में ही खिलाड़ियों के साथ वॉक करते दिखे। उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

सुबह करीब सात बजे सीएम धामी ने किशन नगर चौक तक वॉक की। वहीं, उन्होंने पास के बाबू शर्मा टी स्टाल पर चाय पी और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

मॉर्निंग वाक के साथ सीएम लोगों से लेते है फ़ीडबैक

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता से विकास कार्यों का फीडबैक लेने खुद सैर पर निकलते हैं।

वहीं, जब भी मुख्यमंत्री जिलों के दौरों पर जाते हैं तो रात्रि विश्राम भी वहीं करते हैं। इसके साथ ही वे वहां मॉर्निंग वॉक पर भी जरूर जाते हैं। अभी हाल ही में वे एलबीएस अकादमी में भी सीएम सैर पर निकले थे। वहां उन्होंने योगा भी किया था। साथ ही उन्होंने 20 नंवबर को अल्मोड़ा और 13 नवंबर को पिथौरागढ़ के दौरे के दौरान भी मॉर्निंग वाक करते हुए लोगों से चाय के साथ चर्चा की थी I

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments