Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीति'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक

‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक

देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान कांगेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ नेताओं को खरी-खरी सुनाई I साथ ही उन्होंने सभी को पार्टी के साथ चलने की बात भी की I

रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा काफी मुखर नजर आए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी से पार्टी को नुकसान होता है। आपसी झगड़े से पार्टी के नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव की चुनौती है, इसके लिए पार्टी को एकजुट होना पड़ेगा। पार्टी तभी जीतेगी जब सभी समन्वय के साथ काम करेंगे।

उन्होंने साफ कहा कि पार्टी में गुटबाजी खत्म होनी चाहिए।उन्होंने पार्टी के सामानांतर हो रहे कार्यक्रमों पर भी सवाल उठाए। महाभारत का उदाहरण देते हुए स्वयं को कर्ण की तरह प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कर्ण बनकर काम करेंगे जो सत्य का साथ देगा। उनके लिए कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी सर्वोपरि है। विधायकों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अब सभी को काम करना होगा और पार्टी कार्यालय में भी समय देना होगा।

ग्राम व बूथ स्तर पर किया जाएगा यात्राओं का आयोजन

करन माहरा ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम व बूथ स्तर तक यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। घर-घर संपर्क कर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी बांटी जाएगी। युवा कांग्रेस और छात्र संगठन के कार्यकर्त्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण कार्यक्रम व कार्यकर्त्ता बैठक की जाएगी।

भाजपा पर फिर भड़के हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता हरीश रावत इस बैठक में विधानसभा चुनाव में हार को लेकर फिर से भाजपा पर भड़के। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की हार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। चुनाव में पार्टी गुटबाजी अथवा मुख्यमंत्री के चेहरे के कारण नहीं हारी। चुनाव में भाजपा ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर जो झूठ बोला, पार्टी उस कारण हारी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा नियुक्तियों के मामलों को भी जानबूझ कर उछाला ताकि सरकार यूकेएसएसएसी के विवाद पर फंस न सके। कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जाने वाली यात्राओं से भाजपा के झूठ को भी बेनकाब किया जाएगा।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश को धर्म, जाति व संप्रदाय में बांटा जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा ने देश की जनता को जोड़ने का काम किया है।

इस दौरान पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अभियान की सफलता व संगठन की मजबूती को लेकर अपने सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments