Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधघरेलु काम ना करने पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से...

घरेलु काम ना करने पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या

देहरादून: घरेलु कलेश के चलते पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या I व्यक्ति ने पत्नी के पेट पर हथौड़े से कई वार किए, लेकिन जब वह मरी नहीं तो उसने इंजेक्शन में जहर भरकर लगा दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है I

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते शनिवार को रणजीत सिंह साह निवासी सीकरी, जिला अररिया, बिहार ने रायपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। कि उनकी बहन पिंकी (26 वर्ष) का विवाह 10 साल पहले ठेकेदारी करने वाले वीरेंद्र कुमार साह उर्फ कृष्णा पुत्र शंकर लाल शाह निवासी झिलमिल कालोनी, सोडा सरोली मूल निवासी ग्राम काशीबाड़ी, जिला अररिया, बिहार के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं।

पिंकी से उनकी 17 दिसंबर को फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि पति कृष्णा साह ने उसे हथौड़े से पीटा है। उसकी हालत काफी गंभीर है। वह अब नहीं बचेगी। सूचना पर थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम पुलिस फोर्स के साथ 18 दिसंबर की सुबह कृष्णा साह के घर पहुंचे। इस दौरान देखा कि पिंकी फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

पुलिस ने जब कृष्णा साह से पूछताछ की तो उसने बताया कि 13 दिसंबर को पिंकी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई और बार-बार उल्टी करने के चलते उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के साथ पहुंची बाल कल्याण अधिकारी महिला उपनिरीक्षक मालिनी ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने भी यही बयान दिया।

इसके बाद पुलिस ने कृष्णा साह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिंकी अक्सर उससे झगड़ती थी। कुछ दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा था। घर से कुछ दूर से उन्हें पानी लाना पड़ रहा था। 13 दिसंबर को कृष्णा साह ने पिंकी को पानी लाकर कपड़े धोने, कमरे में पोछा लगाने और बर्तन साफ करने के लिए कहा था, लेकिन जब वह शाम को काम से लौटा तो देखा कि पिंकी ने कोई भी काम नहीं किया था।

इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने पिंकी के ऊपर ताबड़तोड़ हथौड़े से वार किए, जिससे वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपित कृष्णा साह ने दूसरे कमरे में जाकर बच्चों को धमकाया कि कोई पूछेगा तो बताना कि मम्मी सीढ़ियों से गिर गई थी, जिससे उसे चोट आई है।

आरोपित ने बताया कि पिंकी को पता चल गया था कि वह अब बचेगी नहीं, इसलिए वह उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कह रही थी। पुलिस के डर से 17 दिसंबर की रात को जब बच्चे सो गए तो उसने इंजेक्शन में जहर भरकर पिंकी को लगा दिया। रात करीब तीन बजे पिंकी की मृत्यु हो गई।

शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने साथ काम करने वाले श्रमिकों को अंतिम संस्कार कराने के लिए बुला लिया और हरिद्वार जाने के लिए बस भी बुक करा ली थी। तभी सुबह पुलिस घर में धमक गई और वह पकड़ा गया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने घर के पास ही झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, जहर की शीशी व इंजेक्शन बरामद कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments