Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन, देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य...

राज्यपाल ने किया ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन, देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य करेंगे प्रतिभाग

-उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र की लम्बी परंपरा के साथ गौरवशाली इतिहास: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने 5वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में देश भर के नामी ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस महाकुम्भ को भारतीय ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के लिए अनूठा कार्य बतायाI

रविवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे ज्योतिष विद्वानों का देवभूमि में स्वागत करने के साथ ही आयोजकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ज्योतिष शास्त्र की लम्बी परंपरा और गौरवशाली इतिहास रहा है। उत्तराखण्ड की धरती से भारत में ज्योतिष के प्रचार-प्रसार के लिए यह ज्योतिष महाकुंभ अनूठा कार्य है। उन्होंने कहा कि भारत की यह भूमि ज्ञान, कर्म, उपासना के साथ-साथ लौकिक और अलौकिक विद्याओं और रहस्यों को उजागर करने वाली भूमि है। हमारे ऋषि-मुनियों ने ज्ञान एवं विज्ञान की उपासना का संदेश दिया।

राज्यपाल ने कहा कि वेदों में पूरे ब्रह्माण्ड का रहस्य समाया है और उस रहस्य को जानने के लिए ज्योतिष शास्त्र को जानना बहुत जरूरी है। एक प्रकार से ज्योतिष शास्त्र ब्रह्मांड को समझने का रोड मैप है। ऋग्वेद में सूर्य, चंद्रमा, ग्रह व नक्षत्रों के अलौकिक वर्णन हैं। वेदों के ऋषि बहुत बड़े वैज्ञानिक थे। उनके ज्ञान की शक्तियां अद्भुत थी। उन्होंने मानव की भलाई के लिए नई-नई वैज्ञानिक मान्यताएं स्थापित की। ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा नेत्र है जो भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों काल में देख सकता है। यह शास्त्र भौतिक, आध्यात्मिक और दैविक विचारों का समन्वय है।

उन्होंने कहा कि हमारी महान उपलब्धियों को दुनिया ने उपयोग किया लेकिन इसका श्रेय हमें नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह समय स्वयं और उपलब्धियों को जानने का है। हमें सच्ची मान्यताओं और सच्चे अभिमान और उपलब्धियों पर गर्व करना सीखना होगा। आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ हमें इंडियन नॉलेज सिस्टम को भी समझना होगा। राज्यपाल ने इस दौरान ज्योतिष विज्ञान के स्वयं के साथ घटित अनुभवों को भी साझा किया।

इस कार्यक्रम में अमर उजाला के संपादक दया शंकर शुक्ल सागर ने उपस्थित लोगों का अभिवादन कर देश भर से आए मशहूर ज्योतिषाचार्यों से निःशुल्क परामर्श लेने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर मशहूर ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश, पं. सतीश चंद शर्मा, आचार्य संजीव श्रीवास्तव, पं. आनंद ने ज्योतिष विज्ञान के संदर्भ में अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अमर उजाला के जीएम डी.डी जोशी, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति कमल घनसाला, ज्योतिषाचार्य पं. विनोद त्यागी, आचार्य वाई.राखी, आचार्य चंद्रशेखर, आचार्य दीपशिखा मिश्रा सहित अन्य ज्योतिषाचार्य और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments