Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधचार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

चार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

देहरादून: चम्पावत जिले के बनबसा से तस्करी की बड़ी खबर सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा है I

चम्पवात पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तस्करी की आरोपित नेपाली महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह यह चरस नेपाल से ला रही हैं और जिला उधम सिंह नगर नानकमत्ता के अपराधी चमपोर उर्फ चमकी को देने के लिए जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘क्रेक डाउन’ के तहत बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर विवेक सिंह कुटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान लामा पुल से आगे शमशान घाट के समीप नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार किलो 30 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं को पकड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments