Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयघर से सैंपल लेकर होगी आरटीपीसीआर जांच

घर से सैंपल लेकर होगी आरटीपीसीआर जांच

देहरादून : लखनऊ में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जताई गयी है I जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक मुहिम शुरू की गयी है I जिसके तहत कोरोना की जांच के लिए निजी लैब संचालक घर से सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच करेंगे I

बता दें कि, आरटीपीसीआर के साथ ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट की कीमतें भी तय कर दी गई हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए अधिकतम 900 रुपये देने होंगे। लैब पर खुद जाने पर अधिकतम फीस 700 रूपये लगेगी। विहित प्राधिकारी की ओर से निजी लैब में सैंपल भेजने पर फीस 500 रुपये होगी। वहीं एंटीजन टेस्ट के लिए 250 और ट्रूनेट जांच के लिए अधिकतम 1250 रुपये तय कर दिए हैं। अगर सैंपल घर से लिया जाएगा तो दो सौ रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।

साथ ही सीटी स्कैन की फीस भी तय कर दी गई है। 16 स्लाइस के सीटी स्कैन के लिए अधिकतम दो हजार रुपये, 16 से 64 स्लाइस तक के लिए 2250 रुपये और 64 से अधिक स्लाइस की जांच के लिए 2500 रुपये अदा करने होंगे। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि तय फीस का पालन न करने पर लैब संचालक के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना को लेकर राजधानी में सतर्कता और जांच का दायरा दोनों बढ़ाए जा रहे हैं।राहत की बात यह है कि संक्रमण के मामले कम दिखाई दे रहे हैं। सप्ताह भर पहले तक लखनऊ में कोविड की जांच के लिए रोजाना 500 के करीब सैंपल लिए जा रहे थे। अब इनकी संख्या एक हजार कर दी गई है। बीते पांच दिन में सिर्फ चार नए केस मिले हैं।

सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि संक्रमण के प्रसार की आशंका को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अभी भी जो मरीज मिल रहे हैं, वे किसी अन्य बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल आए थे। जांच के दौरान वे संक्रमित पाए गए। किसी में भी कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इसके बावजूद सभी से मास्क लगाने व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। राजधानी में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या चार है। इनमें से दो बुधवार को संक्रमित पाए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments