Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार, माथे और...

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार हुई हादसे का शिकार, माथे और पैर में आई गंभीर चोंट

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार दिल्ली से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गई I समय रहते कार का शीशा तोड़कर पंत बाहर निकल गये जिससे उनकी जान बची I लेकिन इस दौरान उन्हें गंभीर चोंटे आई है I

 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार का शीशा तोड़कर वह समय रहते खुद बाहर निकले। जिसके बाद कार में आग लग गई।

कार में ऋषभ अकेले थे, वह खुद गाड़ी चला रहे थे। जिस स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह ब्लैकस्पाट है। हादसे का कारण नींद की झपकी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल लाया गया है।

डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments