Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसूचना निदेशालय के दो अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी ससम्मान विदाई

सूचना निदेशालय के दो अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी ससम्मान विदाई

देहरादून: सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए हैंI दोनों अधिकारीयों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।

अधिकारीयों की विदाई के दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला को सूचना विभाग में एक कुशल प्रशासक के रूप में बड़ी छवि छवि वाला व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि डा. चंदोला ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । महानिदेशक ने कहा कि मनुष्य के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय उसका सेवाकाल होता है। हमारे जीवन का यह अनमोल समय होता है, क्योंकि राष्ट्र सेवा के लिए अपना योगदान देने का यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। कहा कि डॉ. अनिल चंदोला एवं गोपाल सिंह राणा ने सूचना विभाग में लंबे समय तक सेवाएं दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने यह भी कहा कि यदि हम किसी कार्य को दिल से करते हैं, तो मन में ऊर्जा का संचार स्वतः ही हो जाता है। जब कर्म के प्रति भावना जुड़ी होती है, तो वह मन को संतुष्टि और प्रसन्नता देती है। कार्य के साथ सद्व्यवहार एवं विनम्रता बहुत जरूरी है। आम जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में सूचना विभाग की बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी को टीम भावना से कार्य कर आगे बढ़ना है।

अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला ने अपने 36 वर्षों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इन 36 सालों में उन्हें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जो कार्य टीम भावन से होते हैं, उनके परिणाम अधिक सुखद होते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया। कहा कि विभाग को आधुनिक संसाधनों के अधिक उपयोग पर बल देना होगा।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, के. एस. चौहान, संयुक्त निदेशक (से.नि) राजेश कुमार, उप निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना एवं विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments