Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिएमसीडी मेयर चुनाव: आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच शुरू...

एमसीडी मेयर चुनाव: आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग

देहरादून: दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के वोटिंग से पहले ही आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी के फैसले के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई  है।

भाजपा ने आप पर लगाया आरोप

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा और आप पार्षदों के बीच हंगामे को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है।

भाजपा नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि अराजकता आप की मानसिकता में निहित हो चुकी है! आज सदन में गुंडागर्दी और मारपीट करके लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का कुकर्म जो आप के गुंडों ने किया है, यह इनकी नैतिक स्तर पर हार है।

आप नेताओं ने किया पलटवार

वहीं, आप नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन में भाजपा का खूनी खेल शुरू हो गया है। चुनाव में जनता ने हरा दिया तो भाजपा सदन में गुंडागर्दी कर रहीं है। दो बार के आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण कुमार पर सदन के अंदर भाजपा वालो ने जानलेवा हमला किया हैं। इस काम में कांग्रेस का हाथ भाजपा के साथ हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि एमसीडी में अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए और कितना गिरोगे भाजपा वालो! चुनाव टाले, पीठासीन अधिकारी की गैरकानुनी नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की गैरकानुनी नियुक्ति, और अब जनता के चुने पार्षदों को शपथ न दिलवाना…. अगर जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो फिर चुनाव ही किस लिए?

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments