Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डवर्ष 2023 के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी 

वर्ष 2023 के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम किया जारी 

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अंतर्गत बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेंगी।

शुक्रवार को उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सभागार में माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। निदेशक की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया।

पत्रकारों से वार्ता के दौरान निदेशक कुंवर ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होंगी, जो 5 अप्रैल तक चलेगी। इसी तरह इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, प्रयोगात्मक परीक्षा एक से 28 फरवरी तक होंगी। परीक्षा का मूल्यांकन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जायेगा। साथ ही, परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments