Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की

मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विभिन्न विकास योजनाओं के अन्तर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना/बीस सूत्रीय कार्यक्रम/टास्क फोर्स आदि में प्राप्त किए गये भौतिक लक्ष्य के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से एक-एक करन जानकारी ली| 

मंगलवार को विकास भवन रोशनाबाद के कांफ्रेंसिंग हॉल में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं- जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजना/बीस सूत्रीय कार्यक्रम/टास्क फोर्स आदि के अन्तर्गत सम्बन्धित विभागों द्वारा अब तक कितना भौतिक लक्ष्य प्राप्त किया है, के सम्बन्ध में एक-एक करके विस्तृत जानकारी प्राप्त की|

इस अवसर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सहायक निदेशक बचत एस.एस.पाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य, समाज कल्याण अधिकारी टी.आर.मलेठा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा सहगल, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजीव वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, पंचायत राज, कृषि, उद्यान, परिवहन, मत्स्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, पर्यटन, खेलकूद, सूचना, लोक निर्माण, सिंचाई, जल निगम, जल संस्थान, नलकूप, ग्रामीण निर्माण विभाग, विद्युत, श्रम, शिक्षा, वन, डेयरी आदि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments