Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डवाहन चालकों को करना होगा यातायात के नियमों का पालन: विनय शंकर...

वाहन चालकों को करना होगा यातायात के नियमों का पालन: विनय शंकर पाण्डेय

हरिद्वार:सड़क सुरक्षा सप्ताह‘ के अन्तर्गत आम जनमानस को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने भगत सिंह चौक स्थित नेहरू युवा केन्द्र से जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम 11 से 17 जनवरी तक चलाया जायेगा|

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन केवल सप्ताहभर करने से नहीं है, बल्कि हमें पूरे वर्षभर यातायात के नियमों का पालन करना चाहिये । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना किसी और के लिये नहीं है, बल्कि यह खुद अपनी सुरक्षा के लिये है।

उन्होंने दुर्घटना के प्रमुख कारणों का उल्लेख करते हुये कहा कि तेज गति से गाड़ी चलाना तथा नशा करना इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर निर्धारित गति पर ही वाहन चालाना चाहिये। इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समस्या का समाधान केवल जुर्माना/दण्ड देना ही नहीं होता है, लेकिन कोई अगर नियमों का पालन ठीक ढंग से नहीं करे, तो जर्माना/दण्ड देना भी अपरिहार्य हो जाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न माध्यमों-पेण्टिंग प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, रैलियों का आयोजन, सोशल मीडिया, प्रिण्ट मीडिया आदि से लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता फैला कर घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी लाई जा सकती है।
इस मौके पर जिलाधिकारी को सेंटमैरी के छात्र द्वारा यातायात सुरक्षा की थीम पर बनाया गया चित्र भी भेट किया गया, जिसकी उन्होंने पूरी-पूरी प्रशंसा की। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर एस.पी.सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, ए.आर.टी.ओ रश्मि पन्त, सीओ ज्वालापुर सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments