Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री "श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला-2023" के समापन समारोह में...

कैबिनेट मंत्री “श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला-2023” के समापन समारोह में हुई शामिल

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने चाका क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मंगलवार को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत नरेंद्रनगर विधानसभा के चाका स्थित श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेला-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मेले में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करने वालों को मंत्री ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि आज भी हमारे लोग अपनी संस्कृति, मेले व विरासत को बचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कहा कि मेले धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक एकता के ध्वजवाहक होते हैं और निश्चित ही ऐसे आयोजनों से हमारी वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति व उसकी लोक विरासत को समझने का अवसर प्रदान होता है। ऐसे आयोजनों का आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि 90 के दशक से आयोजित हो रहा यह मेला पर्यटन के साथ विकास का नया रूप ले चुका है। कहा कि आज प्रदेश में हमारे खिलाड़ी बहुत अच्छा कार्य कर रहे है । वह अपने खेलो के जरिये प्रदेश के साथ ही देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं।क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बन जाने से यहाँ के प्रतिभावान खिलाड़ियों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में पदमश्री गायक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने अपनी शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। जिनकी प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया।

इस अवसर पर मेला संस्थापक भगवान सिंह चौहान, मेला समिति संयोजक गिरीश, प्रमुख विकासखंड नरेंद्रनगर अध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य शमकान सिंह चौहान, सचिव मुनेंद्र उनियाल, प्रधान विनोद बिजल्वाण, अनिल कुमार, मीनाक्षी उनियाल, रविन्द्र सजवाण, प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह सजवाण सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments