Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनता दरबार पर सुनी लोगों की फरियाद

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनता दरबार पर सुनी लोगों की फरियाद

हल्द्वानी: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,खनन पट्टे आदि की समस्या से सम्बन्धित 61 शिकायतें दर्ज हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

जनता दरबार में बीते वर्ष आपदा के दौरान गौलापार पुल क्षतिग्रस्त हो गया था पुल मरम्मत कर ठीक हो जाने पर भी लोनिवि ने पुलिस चौकी के पास वैकल्पिक मार्ग को अभी तक नही खोला गया। ग्राम प्रधान लीला बिष्ट एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट के साथ ही गौलापार के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से वैकल्पिक मार्ग खोलने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश मौके पर दिये।

दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जनता दरबार में बताया कि विगत 1.5 वर्ष से सभी छात्र-छात्राये उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय तथा अशोक लीलैंड कम्पनी द्वारा दिये गये सर्टिफिकेट और डिप्लोमा की मान्यता, उनमें ट्रेड दर्शाए जाने तथा अशोक लीलेंड कम्पनी में स्थायी जॉब को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ना तो विश्वविद्यालय कोर्सेज को मान्यता दिला रहा है ना ही अशोक लीलैंड स्थायी जॉब प्रदान कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से विश्वविद्यालय एवं कम्पनी पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही जनता दरबार में मुख्यमंत्री टैबलेट वितरण योजना से कुछ लाभान्वित ना होने, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बंगाली कालोनी लालकुआं मे एक हैंडपम्प, मैनुवल बोरिंग स्वीकृत कराने, पेयजल के लिए सौर ऊर्जा पम्प लगवाने, पूरन चन्द्र कपिल ने अवैध भूमि खनन के लिए जुर्माने की जांच ना होने, महेश चन्द्र आर्या ने खेडा सुल्तान नगरी मे नाले के निर्माण कराने, उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को घोषित पेंशन तथा अन्य सुविधाये जीओ जारी होने के दिनांक से देने की अपील की। जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही पेयजल, जलसंस्थान व विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments