Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डक्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, विजेताओं को 26 जनवरी को किया जयेगा...

क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, विजेताओं को 26 जनवरी को किया जयेगा पुरुष्कृत

टिहरी: जनपद मुख्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन डाईजर चैक से कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी तक रहा| इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया|

गणतंत्र दिवस के पूर्व दिन पर टिहरी के जनपद मुख्यालय में युवा कल्याण विभाग की तरफ से प्रातः 10 बजे डाईजर चैक से कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी तक बालिका वर्ग, जूनियर वर्ग/सीनियर वर्ग तथा अधिकारी/कर्मचारी वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई।

क्रॉस कंट्री दौड़ में बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी से बबीता नेगी प्रथम, जी.जी.आई.सी. बौराड़ी से आईशा द्वितीय तथा के.वी. नई टिहरी से मानसी भण्डारी तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में प्रा.इ.का. बौराड़ी से महेश मिश्रवाण प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी से अजीत शाह द्वितीय तथा रा.प्रा.इ.का. बौराड़ी से कपिल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अधिकारी/कर्मचारी वर्ग में पीआरडी कार्यालय के विनोद कुमार प्रथम, शिक्षक के.वी. स्कूल के उपेन्द्र द्वितीय तथा सूचना विभाग के धीरेश सकलानी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

इस मौके पर डीओ पीआरडी पंकज तिवारी, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments