Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजोशीमठ भूधंसाव: जिलाधिकारी ने प्रभावितों के लिए बन रहे प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण...

जोशीमठ भूधंसाव: जिलाधिकारी ने प्रभावितों के लिए बन रहे प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के लिए उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव में बनाए जा रहे प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जोशीमठ में आपदा प्रभवितों के लिए टीसीपी तिरहा के पास उद्यान विभाग की भूमि और ढाक गांव के निकट केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रूडकी के सहयोग से वन-बीएचके, टू-बीएचके व थ्री-बीएचके के प्रीफ्रेब्रिकेटेड शेल्टर बनाए जा रहे है। उद्यान विभाग की भूमि पर बन रहे प्री फैब एक दो दिन में तैयार हो जाएंगे। वही ढाक गांव में भूमि चयन होने के बाद भूमि समतलीकरण, बिजली, पानी, सीवर आदि की व्यवस्था हेतु कार्यवाही आरंभ हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों के लिए बनाए जा रहे प्री फैब निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्री फैब निर्माण कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कही पर कोई समस्या हो तो तत्काल संज्ञान में लाया जाए। साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग को प्री फैब निर्माण स्थलों पर विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, सीपीडब्लूडी के इंजीनियर आशीष कपूर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments