Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeशासनअनिल एंटनी ने दिया इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

अनिल एंटनी ने दिया इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून: कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी को से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने यह फैसला पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के बाद मिली धमकियों के चलते लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी|

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझपर एक ट्वीट को वापस लेने के लिए असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया।

वहीं इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि आपके पास आपके नेता राहुल गांधी हैं जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक प्यार का संदेश फैला रहे हैं और उनके समर्थक उनके द्वारा हासिल की जा रही हर चीज को तोड़ रहे हैं।  

अनिल एंटनी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बहुत कुछ हुआ, खासकर कांग्रेस के कुछ कोनों से, जिसने मुझे बहुत आहत किया है। मेरे ट्वीट के बाद, मुझे रात भर धमकी भरे कॉल और नफरत भरे संदेश मिल रहे थे। अनिल एंटनी ने कहा कि मैं जहां से आता हूं, मुझे नहीं लगता कि ये वे लोग हैं जिनके साथ मुझे काम करना चाहिए। यह देखना बहुत निराशाजनक है कि यह कहां पहुंच गया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments