Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिआपदा प्रभावितों की व्यथा सुनने जोशीमठ पहुंचेंगे राहुल गांधी, सियासी गलियारे में...

आपदा प्रभावितों की व्यथा सुनने जोशीमठ पहुंचेंगे राहुल गांधी, सियासी गलियारे में मची हलचल

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही उत्तरखंड पहुंचेंगे I वह जोशीमठ में आपदा प्रभावितों की व्यथा जानने आ रहे है I राहुल के इस दौरे पर सियासत गरमा गई है I भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर तंज कसने शुरू कर दिए है I

प्रदेश कांग्रेस के नेता मंगलवार को जम्मू पहुंचे, जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा का 130वां दिन था। पार्टी ने इस दिन को जोशीमठ की आपदा को समर्पित कर दिया। बकौल प्रदेश अध्यक्ष करन माहराने यात्रा के दौरान जोशीमठ में भू-धंसाव से हो रहे नुकसान के प्रति देश का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। जिसके बाद राहुल गांधी ने फरवरी में उत्तराखंड का दौरा करने और जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र में जाकर प्रभावितों से चर्चा करने का फैसला किया है।

भाजपा ने कसा तंज

वहीं, राहुल के जोशीमठ दौरे पर सियासत भी गरमा उठी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जोशीमठ आपदा को राजनैतिक रूप देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा चरित्र करार दिया है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता एक ओर मुख्यमंत्री धामी से मिलकर आपदा पर सुझाव देते है और अगले दिन यात्रा में शामिल होकर इस मुद्दे को राजनैतिक रंग देते हैं । अपने कार्यकाल मे जारी परियोजनाओं को राजनैतिक मुनाफे के लिए अब अनियंत्रित व अनियोजित विकास बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का एक दिन जोशीमठ आपदा को समर्पित करना भी उनकी इसी नकारात्मक रणनीति का हिस्सा है। भट्ट ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आपदा के पहले दिन से ही प्रभावितों की मदद के बजाय उनकी भावनाओं के खेलने और भड़काने के मिशन में जुटी है। सरकार को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों में जोशीमठ व पहाड़ की यात्रा को लेकर भय का माहौल बनाया जा रहा है।

एक दिन पहले सीएम से मिलकर अपने सुझावों की लंबी सूची के साथ सरकार पर विश्वास जताते हुए प्रशंसा करने वाले कांग्रेस के यही तमाम छोटे-बड़े नेता दूसरे ही दिन कश्मीर में इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाने का प्रयास करते नहीं नज़र आते। बिना किसी तकनीकी व वैज्ञानिक रिपोर्ट के तमाम परियोजनाओं को अनियोजित विकास बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

खास बात यह है कि जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में अभी तक रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े केंद्रीय नेता ने दौरा नहीं किया है। जिसपर राहुल का यह दौरा प्रभावी साबित हो सकता है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments