Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने 320 हीरो मोटर साइकिल को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने 320 हीरो मोटर साइकिल को दिखाई हरी झंडी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया।

बता दें, राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से सबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निरस्तारण के लिए ये मोटर साइकिलें दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हीरो मोटोकॉर्प का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षकों को इन मोटर साइकिल की सुविधा मिलने से जन समस्याओं के निदान एवं विभिन्न कार्यों के लिए क्षेत्रों में भ्रमण करने में सुविधा होगी। राजस्व उप निरीक्षकों को दी गई इस सुविधा से उन्हें कार्यों को शीघ्रता से करने में सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर जन समस्याओं का समाधान भी तेजी से होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इसके लिए राज्य सरकार प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। साथ ही कार्मिकों को भी बेहतर कार्य करने के लिए हर सम्भव सुविधाएं दिये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एवं आयुक्त राजस्व चन्द्रेश यादव, हीरो मोटोकॉर्प के सी.एस.आर हेड भारतेन्दु कबी, उप राजस्व आयुक्त मो. नासिर एवं सहायक राजस्व आयुक्त के.के. डिमरी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments