Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू, सीएम ने जताई रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों...

चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां शुरू, सीएम ने जताई रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों के आने की अपेक्षा

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए लगभग तीन माह का समय शेष रह गया है जिसको देखते हुए सरकार भी तैयारियों में जुट गई है।

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा रिकार्ड तोड़ रहेगी। यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। साधन जुटाए जा रहे हैं और व्यवस्था की जा रही है।

तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से चारधाम की यात्रा का विशेष महत्व है I यात्रा सीजन के दौरान सम्बंधित जिलों की आर्थिकी में भी काफी ऊछाल देखने को मिलता है I कोरोना संकट के चलते चारधाम यात्रा दो वर्ष बाधित रही।

अब अप्रैल के तीसरे सप्ताह से चारधाम यात्रा शुरू होनी है। इसे देखते हुए सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा पिछले साल ऐतिहासिक रही थी। तब कुछ चुनौतियां थी, कुछ काम करने थे। सरकार ने काफी प्रयास किए। परिणामस्वरूप देशभर से रिकार्ड संख्या में यात्री चारों धामों में दर्शनों के लिए आए।

कहा कि इस बार हम अभी से तैयारियां कर रहे हैं। इसके अंतर्गत सुविधाएं बेहतर की जा रही हैं। साथ ही यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है। यात्रा को सरल व सुगम भी बनाना है। इस सबके दृष्टिगत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब चारधाम यात्रा शुरू होने में लगभग सौ दिन का कालखंड रह गया है। इस बार भी यात्रा रिकार्ड तोड़ होगी।

वहीं, चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7:10 बजे खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में धाम के कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त तय किए गए। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि पर्व पर तय होगी, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर खोले जाने हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments