Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी रीना जोशी ने रोड़ कटिंग कार्य को लापरवाही से किये जाने...

जिलाधिकारी रीना जोशी ने रोड़ कटिंग कार्य को लापरवाही से किये जाने पर जताई नाराजगी

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने रसैपाटा-बुंगाछीना मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रसैपाटा- बुगाछीना रोड़ कटिंग कार्य को लापरवाही से किये जाने व रोड़ का मलबा डम्पिंम जोन में न डाले जाने पर नाराजगी जताई| उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ग्रामीणों के जो खेत मलबे में दबकर बर्बाद हो गये हैं उनका मुआवजा ग्रामीणों को दिए जाने के निर्देश दिए|

जिलाधिकारी ने इसके अलावा क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों, टैंकों एवं स्रोतों को तत्काल दुरुस्त करवाये जाने की भी बात कही|उन्होंने रोड कटिंग के दौरान निकल रहे मलबे को डंपिंग जोन में ही डंप किए जाने को कहा| साथ ही जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी डंपिंग जोन के लिए भूमि देने की बात कही|

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि रोड कटिंग के मलबे से ग्राम मुसगल के 8 से 10 परिवारों के खेत मलबे में दबकर बर्बाद हो गए हैं| जबकि पेयजल स्रोतों के मलबे में दबने से ग्राम मोडी, गुबरोली, रिगाड़ा, साराढंगा एवं खोली के ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments