Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के पहाड़ी जिलों में एवलांच का अलर्ट जारी, मैदानी इलाके में...

प्रदेश के पहाड़ी जिलों में एवलांच का अलर्ट जारी, मैदानी इलाके में बढ़ सकता है तापमान

देहरादून: प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है I लोगों को कड़ाके की ठण्ड से राहत मिली है I इस बीच डिफेंस जियोइंफार्मेटिक रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (डीजीआरआईI) चंड़ीगढ़ ने हिमालयी क्षेत्रों में एवलांच की आशंका जताई है। जिसके आधार पर राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र ने चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में अलर्ट जारी किया गया है।

चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमस्खलन की आशंका है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, चार जिलों के 3000 मीटर से ऊपर के इलाकों में हल्की श्रेणी के हिमस्खलन आ सकता है। इसे जोशीमठ में हुयी आपदा का साइड इफेक्ट भी माना जा रहा है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलेगी और तापमान भी बढ़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अभी मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिलहाल उत्तराखंड में नहीं है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रहने से तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाया रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments