Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिअपने बयान पर कायम महुआ मोइत्रा, भाजपा ने की माफी मांगने की...

अपने बयान पर कायम महुआ मोइत्रा, भाजपा ने की माफी मांगने की मांग

देहरादून: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर भाजपा के सांसदों ने उनसे माफी मांगने की मांग की थी लेकिन वह अभी भी अपने बयान पर कायम है I

महुआ मोइत्रा से पत्रकारों ने उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सवाल किया। जिसपर उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि भाजपा हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है। एक सांसद ने मेरे साथ बदतमीजी की। मैं सेब को सेब ही कहूंगी, संतरा नहीं। अगर वे मुझे विशेषाधिकार समिति के पास ले जाएंगे, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी।”

कहा कि बीजेपी कह रही है कि मैं महिला होने के नाते इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हूं। क्या मुझे ऐसा कहने के लिए पुरुष होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के लोगों को हमने दिखाया कि अदाणीगेट आखिर क्या है। बीजेपी पिछले 3 सालों से इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। मुझे खुशी है कि सभी विपक्षी दल एक साथ बाहर आए।

अदाणी-हिंडनबर्ग मामले को लेकर की थी टिपण्णी

बता दें कि महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को अदाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला I उन्होंने कहा कि अरबपति व्यवसायी ने देश को ‘टोपी पहनाई’ है। जैसे ही मोइत्रा ने अपना भाषण खत्म किया, भाजपा सांसदों से उनकी झड़प होने लगी। मोइत्रा को कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना गया।

पीठासीन अधिकारी ने कहा कि सदस्य अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने मोइत्रा से नैतिकता के आधार पर माफी की मांग की और कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करती हैं, तो यह उनकी संस्कृति का परिचायक होगा।

खुद पर कंट्रोल जरूरी: हेमा मालिनी

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने महुआ मोइत्रा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में ऐसा नहीं होना चाहिए। जो भी आदरणीय लोग यहां आते हैं उन्हें खुद को कंट्रोल में रखना चाहिए। इतना भी भावुक होने की जरूरत नहीं है, कुछ लोग बहुत ज्यादा भड़क जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments