Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयलश्कर-ए ताइबा के तीन मददगार गिरफ्तार

लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगार गिरफ्तार

देहरादून: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए ताइबा के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31.65 लाख की नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में और लोगों के गिरफ्तार होने की सम्भावना जताई हैं|

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौगाम पुलिस थाने की टीम ने लसजन क्रॉसिंग पर नाके के दौरान संदेह होने पर तीन संदिग्ध लोगों को नीले रंग की क्रिकेट किट के साथ पकड़ा। जांच के दौरान इसमें उक्त राशि, एक मोबाइल फोन, लश्कर के लेटर पैड के तीन पन्ने बरामद हुए। आरोपियों की पहचान सोइटेंग निवासी उमर आदिल डार, सालिक महराज और कुर्सू राजबाग निवासी बिलाल अहमद सिद्दीकी के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी लश्कर के लिए काम करते हैं। ये लोग आतंकियों तक हथियार, नकदी पहुंचाते हैं। इनके खिलाफ थाना नौगाम में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मौजूदा मामले में और कई लोगों की गिरफ्तारियां और सामान बरामद हो सकता है, जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments