Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधशराब के नशे में 27 वर्षीय युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा के...

शराब के नशे में 27 वर्षीय युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा के साथ मारपीट कर किया दुष्कर्म

देहरादून: एक 27 वर्षीय युवक के 80 वर्षीय वृद्धा के घर में घुस कर मारपीट व दुष्कर्म का मामला सामने आया है I मुकदमा दर्ज होने पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I युवक का कहना है कि उसने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया है I

पिथौरागढ़ जिले के एक गांव में एक 27 वर्षीय युवक ने 80 वर्षीय वृद्धा के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। वृद्धा के चिल्लाने पर उसके स्वजन और ग्रामीणों पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीडि़ता के स्वजन द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर में कहा गया कि 27 वर्षीय मुकेश सिंह बिष्ट ने मंगलवार मध्यरात्रि करीब साढ़े 12 बजे उसकी 80 वर्षीय बुआ के घर में घुसकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। बुजुर्ग के चिल्लाने पर स्वजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ कर पिटाई करने लगे।

तभी वह अंधेरे में मौका पाकर फरार हो गया। थाना जाजरदेवल में आरोपित मुकेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह अपने गांव की शादी से वापस घर को आ रहा था और काफी अधिक शराब पी रखी थी। शराब के नशे में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments