Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिसीएम अशोक गहलोत ने किया अंतिम बजट पेश, भाजपा ने किया जमकर...

सीएम अशोक गहलोत ने किया अंतिम बजट पेश, भाजपा ने किया जमकर हंगामा

8 मिनट तक पढ़ते रहे पुराना बजट, विपक्ष ने उड़ाई खिल्ली

देहरादून: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आज सरकार का अंतिम बजट पेश किया I इस दौरान विधानसभा में भाजपा ने जमकर हंगामा किया I गहलोत पर पिछला ही बजट पढ़ने के आरोप लगे हैं। जैसे ही गहलोत पर यह आरोप लगे सदन में हंगामा मच गया और सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी I

सीएम ने बजट पढ़ना शुरू ही किया था कि भाजपा ने पुराना बजट पढ़ने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक सदन के वेल में आ गए और शोर शराबा शुरू कर दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। भाजपा के आरोपों पर सीएम ने कहा कि किसी अधिकारी से एक पेज गलती से लग गया, जिसपर विपक्ष ने बजट लीक होने की बात कही।

वहीं, पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी सीएम गहलोत पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, इससे पता चलता है कि वो बिना पढ़े आए थे। सिंधिया ने कहा कि लोग अब देख सकते हैं कि जो सीएम पुराना बजट पढ़ सकता है उसके हाथ में राज्य कितना सुरक्षित है।  

सीएम अशोक गहलोत ने बजट 2023 पेश करते हुए कहा, “मुझे खेद है, जो हुआ वह गलती से हुआ।” उन्होंने आगे भर्तियों की घोषणा की कहा कि अगले साल राज्य में 100 मेगा जॉब फेयर लगेंगे। उन्होंने एलान किया कि अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में निशुल्क बैठ सकेंगे। सरकार को इससे 200 करोड़ का खर्च आएगा। सीएम ने इसी के साथ कहा कि ये घोषणाएं अभी ट्रेलर है।

सीएम एन की बड़ी घोषणाएं

  • बजट में सबसे बड़ी घोषणा चिरंजीवी योजना को लेकर की गई। सरकार ने बजट में घोषणा की कि अब प्रति परिवार योजना के तहत मेडिक्लेम 10 से बढ़ाकर 25 लाख किया जायेगा। 
  • 76 लाख परिवारों को गैस सिलेंडर में 500 रुपये की छूट मिलेगी। यह उज्ज्वला योजना के पात्र परिवारों को मिलेगी।
  • सीएम गहलोत ने इसी के साथ 100 यूनिट फ्री बिजली देने की भी घोषणा की।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments