Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर सचिव राधा रतूड़ी से बेरोजगार संघ के सदस्यों ने की भेंट

अपर सचिव राधा रतूड़ी से बेरोजगार संघ के सदस्यों ने की भेंट

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने भेंट की। संघ के सदस्यों ने उन्हें अपने मुद्दों से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री के समूख रखने के साथ निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित कराये जाने का आश्वासन बेराजगार संघ के सदस्यों को दियाI कहा कि इसके लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है। इस दौरान उन्होंने आन्दोलन को शांतिपूर्ण रखने की अपील भी संघ के सदस्यों से कीI

शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों से भेंट के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बेराजगार संघ द्वारा रखे गये मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराये जाने की बात कही। उन्होंने युवाओं से अपनी बात को शांतिपूर्वक तरीके से रखने की अपील की। कहा राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिल्कुल निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाए। इसी उद्देश्य से उत्तराखण्ड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है।

अपर सचिव ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। इतना सख्त कानून बनाने का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल रहे। युवाओं को अपनी मेरिट के आधार पर नौकरी मिले। देश में इतना सख्त कानून किसी भी अन्य राज्य में नही है।

उन्होंने यह भी कहा कि गत एक वर्ष से परीक्षाओं में धांधली से सम्बन्धित शिकायतों पर पूरी निष्पक्षता से जांच हुई है। जांच के परिणामस्वरूप कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। सरकार ने अत्यन्त त्वरित कार्यवाही की है। बहुत सख्ती से जांच हुई है। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित कार्य करने की मंशा रखने वाले लोगों के लिए एक कड़ा संदेश गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments