Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार जनपद के 33 हजार 129 लोगों को मिलेगा अन्त्योदय निःशुल्क गैस...

हरिद्वार जनपद के 33 हजार 129 लोगों को मिलेगा अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना से लाभ: महाराज

हरिद्वार : काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग कियाl इस दौरान उन्होंने बताया कि जनपद में इस योजना से 33 हजार 129 लाभार्थीयों को फायदा होगाl

रविवार को राज फार्म हाउस हरिद्वार रोड लक्सर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करना था, उसी परिकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करने की कड़ी में मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये अन्त्योदय परिवारों को तीन निःशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए आज इस योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है l

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 33 हजार 129 लाभार्थी लाभन्वित होंगे l इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वालों में ,भारती, रजिया, खुशवीरी, सावित्री, कमलेश, ज्ञानो, मन्नूकली , बीरी , बानों, शशीबाला , सर्वेश, सरोज आदि प्रमुख रहे l

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल सहित संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे l

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments