Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबौखलाया पति ने की पत्नी और साले की जमकर धुलाई, हत्या की...

बौखलाया पति ने की पत्नी और साले की जमकर धुलाई, हत्या की दी धमकी

देहरादून: ज्वालापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं| एक आदमी ने अपने दोस्तों के साथ ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी और साले को बुरी तरह पीटा। साथ ही उसने दोनों को हत्या की धमकी दी| इसके बाद आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने पति और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आंचल वर्मा (निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर) ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले विक्की शर्मा (परमधाम आश्रम निकट संदेशनगर कनखल) से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर रोजाना विवाद करता था। जिससे परेशान होकर बीते तीन माह से वह अपने मायके में रह रही है।

आरोप है कि पति रोजाना पत्नी से फोन पर गाली-गलौज करते हुए बेटी को जान से मारने की धमकी देता है। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में विक्की कुछ लोगों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां उसने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

उसने आंचल का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। बीच-बचाव कराने आए उसके भाई के सिर में हेलमेट दे मारा। वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। जिसके बाद वह हत्या की धमकी देते हुए पत्नी की स्कूटी लेकर फरार हो गया।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपी विक्की शर्मा और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments