Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबेस चिकित्सालय संचालन के लिए 20 नर्सेज कराए जाएंगे उपलब्ध: जिलाधिकारी

बेस चिकित्सालय संचालन के लिए 20 नर्सेज कराए जाएंगे उपलब्ध: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी ने बेस चिकित्सालय के संबंध में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी रीना जोशी ने अरविंद कुमार बरोनिया (प्रधानाचार्य बेस चिकित्सालय) को 2 दिन के अंदर मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से बेस चिकित्सालय संचालन के लिए लाय जाने वाले आवश्यक उपकरण/सामान जैसे – आईसीयू बेड, बंटी लेटर बेड, अल्ट्रासाउंड मशीन, सामान्य बेड, मॉनिटर, डिस्पोजल बेडशीट, डेंटल चेयर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि अन्य उपयोगी उपकरण/सामग्री को बेस चिकित्सालय में स्थापित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा बेस चिकित्सालय संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से 20 नर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे| वहीं उन्होंने सीएमओ पिथौरागढ़ को बेस चिकित्सालय के सफाई, धुलाई व खाना पकाने आदि कार्य के लिए कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा बेस चिकित्सालय संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा से 20 नर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे और सीएमओ पिथौरागढ़ को बेस चिकित्सालय के सफाई, धुलाई व खाना पकाने आदि कार्य के लिए कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने 16 फरवरी, 2023 को बेस चिकित्सालय, पिथौरागढ़ का निर्माणदायी संस्था ब्रिडकुल से स्वास्थ्य विभाग को और स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।

डीएम जोशी द्वारा प्रधानाचार्य बरोनिया को निर्देश दिए गए कि बेस चिकित्सालय संचालन के लिए प्रथम फेज में मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और अल्मोड़ा से आवश्यक उपकरण मंगाकर अति शीघ्र बेस चिकित्सालय के संचालन का कार्य किया जाए।

डीएम जोशी ने जीएम ओम प्रकाश पेयजल निर्माण निगम, हल्द्वानी से दूरभाष पर वार्ता कर मेडिकल कॉलेज के कार्य के लिए एक्सपर्ट को भेजकर डीपीआर तैयार करने के लिए और शीघ्र ही बेस चिकित्सालय में जलापूर्ति का कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस ह्यांकि, सीएमएस चिकित्सा विभाग जेएस नवियाल, प्रधानाचार्य बेस चिकित्सालय अरविंद कुमार बरोनिया, पेयजल निर्माण निगम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments