Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व के चलते मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए|

जिलाधिकारी ने शंकराचार्य चैक के निरीक्षण के दौरान पाया कि जगह-जगह खोदाई करने की वजह से आसपास की भूमि ऊबड़-खाबड़ हो गयी है। इस पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य चैक दिल्ली से आने वाले नेशनल हाईवे का प्रवेश प्वाइण्ट है। उन्होंने मौके पर ही हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को एक माह के भीतर शंकराचार्य चैक के आसपास की लैण्ड स्केपिंग कर चैक को सुन्दर बनाने के निर्देश दिए।

जिसके बाद जिलाधिकारी ने आसपास के पार्कों, लाइट व्यवस्था, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया| जिसके बाद वह हरकीपैड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया तथा वहां की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का शारदीय कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व की दृष्टि से जायजा लिया| उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने एमएनए को ये भी निर्देश दिये कि आगामी 18 फरवरी को कांवड़/महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुये घाटों सहित पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई पर विगत कांवड़ मेला की तरह विशेष ध्यान दिया जाये।

जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकाश व्यवस्था के साथ ही जहां पर आवश्यक है, वहां पर समुचित अस्थाई लाइट की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें तथा पर्व/मेले की व्यवस्था से सम्बन्धित किसी भी कार्य में कहीं पर भी कोई ढिलाई न बरती जाये, अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल शाह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, एमएनए दयानंद सरस्वती, रेडक्रास सचिव नरेश चैधरी, सहायक अभियन्ता एच.आर.डी.ए पंकज पाठक, लोक निर्माण, विद्युत सहित सम्बन्घित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments