Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपौड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी संकल्पबद्ध, लोगों से किया...

पौड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री धामी संकल्पबद्ध, लोगों से किया वादा करेंगे पूरा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 फरवरी को पौड़ी के सर्वागीण विकास के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सम्बन्धित अधिकारियों से कार्ययोजना प्राप्त करने के निर्देश भी दिए है I

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दिए है कि पौड़ी के सर्वागीण विकास और इसके गौरव को पुनःस्थापित करने के लिए सचिव कार्मिक, जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव तथा आयुक्त गढ़वाल मण्डल से उनके स्तर पर उन्हें दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तैयार की गई कार्ययोजना प्राप्त की जाए। उन्होंने इस संबंध में 27 फरवरी को आयोजित बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी दौरे के बाद पौड़ी के गौरव पुनः स्थापित करने के संकल्प का कार्य शुरू कर दिया गया है। पौड़ी भ्रमण के उपरान्त उन्होंने पौड़ी के सर्वागीण विकास एवं पौड़ी के मण्डल मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों के मण्डल मुख्यालय से संचालित किए जाने के सम्बन्ध में कदम उठाए जाने का संकल्प लिया था।

इस क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि सचिव कार्मिक, जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव और आयुक्त गढ़वाल मण्डल से एक सप्ताह में इस बिन्दु पर आख्या प्राप्त करें कि ऐसे कौन-कौन से कार्यालय हैं, जो मण्डल मुख्यालय में स्थापित हैं या मण्डल मुख्यालय में स्थापित होने चाहिए, परन्तु जिनका संचालन मण्डल मुख्यालय से नही हो रहा है। साथ ही मुख्य सचिव से पौड़ी की ऐतिहासिकता, पौराणिकता और प्राकृतिक सौन्दर्य आदि की दृष्टि से सर्वागीण विकास की कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त कार्य समयबद्ध रूप से हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को तीनों अधिकारियों से प्राप्त आख्या के साथ दिनांक 27 फरवरी को चर्चा हेतु उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments