Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चार आसान माध्यम से कराए पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चार आसान माध्यम से कराए पंजीकरण

देहरादून: 22 अप्रैल से उत्‍तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। जिसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है I गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के 25 व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

इस बार भी चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है I  21 फरवरी सुबह सात बजे से आनलाइन व आन काल माध्यमों से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु चार तरह से पंजीकरण करा सकते है I प्रथम चरण में केदारनाथ और बदरीनाथ धामों के लिए पंजीकरण किए जाएंगे। दोनों धामों के लिए प्रतिदिन 55 से 60 प्रतिशत पंजीकरण होंगे। प्रथम चरण में केदारनाथ व बदरीनाथ के लिए प्रतिदिन नौ हजार व दस हजार पंजीकरण किए जाएंगे।

पंजीकरण कराने के तरीके

  • वेबसाइट:- registrationandtouristcare.uk.gov.in
  • वाट्सएप नंबर 91-8394833833 (Yatra टाइप करें)
  • टोल फ्री नंबर 0135-1364
  • एप touristcareuttrakhand

श्रद्धालुओं के लिए पुलिसकर्मी सीखेंगे भाषा

चार धाम यात्रा ड्यूटी में तैनात पर्यटन पुलिस को इस बार विभिन्न राज्यों की भाषाओं का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि दक्षिण भारत क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को भाषायी आधार पर समस्या का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments