Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस नेता पवन खेड़ा गिरफ्तार,पीएम मोदी के पिता पर की थी अमर्यादित...

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा गिरफ्तार,पीएम मोदी के पिता पर की थी अमर्यादित टिपण्णी

देहरादून: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिपण्णी देने पर बवाल छिड गया है I जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने असम पुलिस के अनुरोध पर उन्हें दिल्ली के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। वह रायपुर जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हो गए थे, लेकिन उन्हें विमान से नीचे उतार दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि असम पुलिस का अनुरोध मिलने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान से उतार दिया गया।

असम पुलिस के अधिकारी प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस टिपण्णी पर हुआ बवाल

बता दें कि पवन खेड़ा ने बीते दिनों गौतम अदाणी मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कांफ्रेस के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हम कह रहे हैं कि आप संसद में चर्चा से क्यों भागते हो। हम कह रहे हैं कि जेपीसी की मांग से आप क्यों डरते हो। जब नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बैठा सकते हैं तो नरेंद्र गौतम दास, सॉरी दामोदर दास मोदी को क्या दिक्कत है?

इसके बाद पवन खेड़ा ने पास बैठे व्यक्ति से पूछा कि गौतम दास या दामोदर दास? इस पर पास बैठे व्यक्ति ने दामोदर दास कहा तो उन्होंने भी दामोदर दास कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि नाम दामोदर दास है लेकिन काम गौतम दास है। इतना कहकर पवन खेड़ा हंस पड़े। 

जिसके बाद भाजपा समर्थकों और भाजपा नेताओं ने पवन खेड़ा के बयान को अमर्यादित बताया और उन्हें निशाने पर लिया। पवन खेड़ा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में भी शिकायत दर्ज कराई गई। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments