Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधआपदा प्रभावितों के बंद घरों में चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

आपदा प्रभावितों के बंद घरों में चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

जोशीमठ: आपदा प्रभावितो के बंद पड़े आवासों मे धावा बोलकर चोरी करने वाले नेपाली मूल के दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी हुआ माल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जोशीमठ भू धंसाव आपदा के चलते विभिन्न प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने नगर पालिका जोशीमठ ,गुरुद्वारा जोशीमठ व विभिन्न होटालों में अस्थाई रूप से ठहराया था और प्रभावित लोगों से आपदा से क्षतिग्रस्त मकान खाली किए जाने को कहा गया था। जिसके बाद माउंट व्यू होटल के नीचे स्थित कॉलोनी से ’विगत कुछ दिनों से खाली मकानों से बिजली के तार स्विच बोर्ड, पानी की टोंटी आदि घरेलू सामान रात्रि में चोरी होने की सूचना प्राप्त हो रही थी।

जिसके बाद रघुवीर सिंह (पुत्र स्व0 पुष्कर सिंह निवासी निकट माउंट व्यू होटल) ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी| उसने कहा था कि उसके बंद घर का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो मोटर पानी की व पानी की टोंटी व दो गीजर चोरी कर लिया है। इधर अरविन्द रावत (पुत्र स्व. कन्हैया निवासी निकट माउंट व्यू होटल जोशीमठ) ने भी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने सूचना के आधार पर दो नेपाली मूल के चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के नाम रेकम बहादुर जोशी (पुत्र नरबहादुर जोशी निवासी ग्राम पूजा गौमुखी वार्ड. न.07 थाना ल्योसी जिला प्यूथन राज्य राप्ती नेपाल) व दीपक गिरी (पुत्र शोभू गिरी निवासी नेपाल) बताए जा रहे है।आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments