Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री निकले पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर

मुख्यमंत्री निकले पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण पर

-पावर वीडर आधुनिक कृषि यंत्र से की खेतों की जुताई।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ टिहरी में दिन की शुरुवात खेत जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान उन्होंने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण कर ग्राम वासियों की सराहना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। कहा गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments