Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अनूठी पहल, परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं का किया जाय...

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अनूठी पहल, परीक्षाओं के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं का किया जाय मार्गदर्शन

रुद्रप्रयाग: जनपद के छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभिनव पहल करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद में रिक्त चल रहे विषय के पदों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे साथ ही जनपद स्तरीय अधिकारियों को उनसे संबंधित विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज रतूड़ा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बोर्ड परीक्षा हेतु टिप्स दिए l जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट ने चंद्रापुरी में तथा तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा ने राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज भीरी में छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र विषय पढ़ाया।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि विधान सभा केदारनाथ के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज रामपुर न्यालसू में अंग्रेजी, संस्कृत, गणित व नागरिक शास्त्र के वर्तमान में मूल रूप से रिक्त हैं। इसी तरह राइंकाॅ. खुमेरा में हिंदी, लमंगौंडी व कोटमा में अंग्रेजी के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके साथ ही अन्य विद्यालयों में रिक्त चल रहे पदों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में रिक्त चल रहे पदों पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments