Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधबैंक में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगी

बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगी

हल्द्वानी: एक युवक के साथ बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर हजारों की ठगीक का मामला सामने आया हैं| रकम देने के बाद न तो युवक की नौकरी लगी और न ही रकम ही वापस मिली। जिस कारण उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में (लालडांठ निवासी) कमलेश मटियानी ने कहा कि सौरभ अरोरा नामक सख्श ने उसे आई.सी.आई.सी.आई बैंक में नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसने बताया था कि वह इससे पहले 100 बच्चों की नौकरी लगवा चुका है। इतना ही नहीं उसे भरोसे में लेने के लिए यह भी कहा कि उसे अपनी साली को भी ऐसे ही नौकरी पर लगवाया है। इस पर कमलेश झांसे में आ गया और उसने नौकरी के लिए हामी भर दी।

कमलेश ने आगे बताया कि इसके बाद सौरभ ने कमलेश से 61 हजार रुपये की मांग की। उसका कहना था कि नौकरी के लिए अधिकारियों को यह रुपये देने हैं। यदि नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस दे देगा। इस पर उसने यह रकम सौरभ को दे दी। इस बीच दबाव बनाने पर सौरभ ने उसे बीस हजार रूपये तो वापस कर दिए। जबकि शेष रकम वापस नहीं की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments