Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्विवाद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने किया प्लान तैयार

निर्विवाद बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने किया प्लान तैयार

बागेश्वर: आगामी सोलह मार्च से प्रारंभ होनी वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए जनपद में कुल इक्कावन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षण के लिए सभी परीक्षा केंद्रो को चार जोन व बारह सैक्टर में बाटा गया है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने परीक्षाओं को सुचारू निर्विवाद संपन्न कराने हेतु चार जोनल व बारह सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।

सभी परगना मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सुचारू निर्विवाद परीक्षा संपन्न कराने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट होंगे, जबकि बारह सैक्टरों के तहत बागेश्वर सैक्टर में जिला उद्यान अधिकारी व वाणिज्य कर अधिकारी, गरूड़ सैक्टर में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गरूड व खंड विकास अधिकारी गरूड, वज्यूला सैक्टर में प्रभारी तहसीलदार गरूड, काफलीगैर सैक्टर में जिला पूर्ति अधिकारी, काण्डा सैक्टर में परियोजना अधिकारी उरेडा, बनलेख सैक्टर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, कपकोट सैक्टर में प्रभारी तहसीलदार कपकोट व खंड शिक्षा अधिकारी कपकोट, शामा सैक्टर में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कपकोट व बघर सैक्टर में खंड विकास अधिकारी कपकोट तैनात किए है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पुलिस अधीक्षक एवं जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेटों से निरंतर समन्वय बनाए रखेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना से पूर्व ही उसके समाधान की कार्यवाही की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments