Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डअखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल टेबल टेनिस आदी खेलों का आगाज़

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल टेबल टेनिस आदी खेलों का आगाज़

टिहरी: जनपद में समस्त विभागों के इच्छुक अधिकारीयों व कर्मचारियों के लिए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज हॉकी, वॉलीबॉल टेबल टेनिस आदी खेलों का आयोजन किया जा रहा हैI वॉलीबॉल एवं टेबल टेनिस के लिए महारणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर, रायपुर देहरादून तथा हॉकी के लिए वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम, रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक दस एवं ग्यारह मार्च को प्रातः साड़े आठ बजे से आयोजन किया जा रहा है।

जिला क्रिड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रदर्शन के आधार पर ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज प्रतियागिता में भाग लेने वाली उत्तराखण्ड राज्य सिविल सर्विसेज टीम का चयन किया जायेगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में भाग लेने वाले राज्य कार्मचारियों व अधिकारियों को कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा।
राज्य स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों,कर्मचाारियों को आधार कार्ड, विभागाध्यक्ष से अनापत्ति प्रमाण-पत्र एवं कार्मिक का विभागीय आईडी, मोबाईल नम्बर, मेल आईडी देनी होगी।

ट्रायल हेतु केवल सरकारी कार्मिक ही पात्र होंगें तथा पुलिस विभाग एवं निगमों के कार्मिक भी प्रतिभाग नही कर पायेगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments