Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउमेश पाल हत्याकांड: पहली गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर

उमेश पाल हत्याकांड: पहली गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर

देहरादून: बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। 

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल शूटआउट कांड के 11 वें दिन प्रयागराज पुलिस ने यमुनानगर के कौंधियारा थाना इलाके में एक और बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 हजार का इनामी और उमेश पाल एवं सरकारी गनर पर पहली गोली चलाने वाला विजय चौधरी उर्फ उस्मान कौंधियारा थाना इलाके में है।

पुलिस की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसी बीच, विजय उर्फ उस्मान का पुलिस से आमना सामना हो गया। इस पर पुलिस की टीम ने आरोपी शूटर को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन विजय उर्फ उस्मान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 

गोली लगने से उस्मान घायल हो गया। उसे सुबह करीब साढ़े पांच बजे हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उस्मान को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

इसके बाद 108 एंबुलेंस से करीब पौने आठ बजे मेडिकल कॉलेज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने ईसीजी की और उपचार शुरू किया, लेकिन उस्मान ने दम तोड़ दिया। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर में मारा गया शूटर विजय उर्फ उस्मान बेहद शातिर अपराधी था। अतीक अहमद गैंग में शामिल होने पर विजय को उस्मान नाम दिया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि विजय ने धर्म परिवर्तन भी किया था। 

बता दें कि विजय उर्फ उस्मान चौधरी ने ही उमेश और सरकारी गनर पर पहली गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद गनर कुछ नहीं कर पाया था। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। फुटेज में एक शख्स हाथ में पॉलीथीन लिए हुए फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बदमाश की फायरिंग से सरकारी गनर गिर गया था। इसी वजह से वह जवाबी कार्रवाई भी नहीं कर पाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments