Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहोमगार्ड की महिला जवान अब बनेंगी कमांडों जैसी तेज तर्रार

होमगार्ड की महिला जवान अब बनेंगी कमांडों जैसी तेज तर्रार

देहरादून: प्रदेश में होमगार्ड जवानों को भी पुलिस की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पुरुष व महिला जवानों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग में पहले जवानों को थ्री नाट थ्री का प्रशिक्षण दिया जाता था, लेकिन अब थ्री नाट थ्री को विभाग से हटाते हुए एसएलआर को शामिल किया गया है।

होमगार्ड की महिला जवान भी अब कमांडों जैसी तेज तर्रार बनेंगी। भविष्य में इन महिला जवानों को कमांडो की तर्ज पर फील्ड समेत अन्य प्रशिक्षण देने की भी योजना है। फिलहाल विभाग की ओर से इन्हें (सेल्फ लोडिंग रायफल) एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि महिला जवान भी पुरुष जवानों की बराबरी कर सकें। होमगार्ड विभाग की ओर से पहले चरण में पुरुष जवानों को एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था। अब प्रशिक्षण के लिए 65 महिला जवानों का चयन किया गया है।

होमगार्ड विभाग की ओर से प्रदेश के 10 जनपदों में महिला प्लाटून बनाने की तैयारी की जा रही है। ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (330 महिला होमगार्ड) के पदों पर भर्ती की भी योजना है।

होमगार्ड्स विभाग में पुरुष जवानों की तर्ज पर महिला जवानों को भी फायरिंग में प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिला जवानों को एसएलआर की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि भविष्य में कहीं जरूरत पड़ने पर इन्हें वहां तैनात किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments