Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर

केदार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से किया जा रहा है। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ।

अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग व धाम में बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू कर दिया गया है, केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चरों के माध्यम से कम्पनी का जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है, केदारनाथ धाम में हेलीपैड के आसपास से बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रा मार्ग जिन स्थानों पर छतिग्रस्त हो रखें है उन स्थानों पर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजबीर चौहान ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मे अगस्त्यमुनि से आगे जिन स्थानों में सड़क मार्ग में गड्डे है उन स्थानों पर पैच वर्क वह मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments