Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्नी से नाराज पति ने टंकी पर चढ़कर किया हंगामा, पुलिस ने...

पत्नी से नाराज पति ने टंकी पर चढ़कर किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: पत्नी से नाराज पति ने नशे की हालत में ओवरहेड टैंक (टंकी) के ऊपर चढ़कर जमकर हंगामा किया I जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया I

मामला डालनवाला थाना के नालापानी इलाके का है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक शख्स का शुक्रवार को पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगा रहा था।

इसी बीच करीब 12 बजे वह नालापानी में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। पता चला कि उसने झगड़े के बाद शराब पी थी। टंकी पर चढ़कर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। यहां पहुंचे इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट और अन्य पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने किसी की नहीं सुनी। इस बीच उस शख्स को भी मौके पर बुला लिया गया जिसके साथ वह अपनी पत्नी के संबंध बता रहा था। पुलिस ने उसे भी डांट लगाई लेकिन फिर भी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति नहीं माना।

करीब दो घंटे बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ कर्मी टंकी पर चढ़ने लगे, तब तक उसका नशा भी उतर गया। लिहाजा, वह खुद नीचे आने लगा। करीब तीन बजे टंकी के बाहर घेरा बनाए खड़ी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मेडिकल में सके शराब पीने की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments