Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपुस्तैनी जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर महिला ने लगाई मुख्यमंत्री...

पुस्तैनी जमीन से अवैध कब्जा हटाने को लेकर महिला ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

-केयर टेकर ही कर बैठा जमीन पर अवैध कब्जा

देहरादून: केयर टेकर द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर एक महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा हैI पत्र में पीड़ित महिला ने भूमि से कब्जा हटाने की उनसे गुहार लगाई हैI महिला ने पत्र द्वारा सीएम को बताया है कि भूमि की देखभाल करने को रखे गए केयेर टेकर ने ही माफियाओं के संरक्षण के चलते उस भूमी पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया हैI

राजपुर रोड़ निवासी मोनिशा एडवर्ड ने सीएम धामी को लिखे पत्र में बताया है कि, राजपुर रोड़ पर उनकी पुस्तैनी जमीन है, जिसके समस्त अभिलेख उनके पास मौजूद हैं, की देखभाल करने के लिए उन्होंने रवि विल्सन नाम के व्यक्ति को केयर टेकर के रूप में रखा थाI उन्होंने रवि को उसके परिवार समेत एक कोने में झोपड़ी बनाकर सिर्फ केयर टेकर के रूप में रहने कि अनुमति दी थीI परन्तु उसने भू- माफियों की सह पर उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया हैI

मोनिशा का आरोप है कि रवि विल्सन जमीन को खाली करने के ऐवज में उनसे भारी भरकम रकम की मांग भी करता रहता हैI उनके बार बार कहने के बाद भी वह खाली नहीं कर रहा हैI यही नहीं अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां भी देता रहता हैI उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि रवि विल्सन भू-माफियों के कहने पर ये सब कर रहा हैI इसके अलावा मोनिशा ने कहा कि प्रदेश के एक बड़े नेता का संरक्षण भी रवि को प्राप्त हैI जिस कारण वह बेखौफ अवैध कब्जा जमाये बैठा हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments